रामगढ़, अप्रैल 3 -- केदला, निज प्रतिनिधि। पब्लिक उच्च विद्यालय केदला नगर में अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में तीन कुंडीय एक दिवसीय गायत्री ज्ञान महायज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव सह जदयू प्रदेश महासचिव राजू महतो ने दीप जलाकर किया। सर्वप्रथम गायत्री शक्तिपीठ के परिव्राजक शांतनु तिवारी ने गुरु वंदना गीत एक तुम ही आधार सद्गुरु के साथ कार्यक्रम को प्रारंभ किया। यज्ञ कर्मकांड का संचालन इंदु देवी, आनंदी प्रसाद, बालेश्वर राम ने संपन्न कराया। आचार्यों ने गायत्री महामंत्र एवं महामृत्युंजय मंत्रो के सस्वर उच्चारण से यज्ञ में आहुतियां प्रदान कारया। वहीं परिव्राजक शांतनु तिवारी ने यज्ञ की महिमा एवं गायत्री महामंत्र के लाभ को उपस्थित विद्यालय के छात्र-छात्रा एवं अभिभावकों को बताया। उन्होंने कहा कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.