बागपत, अप्रैल 5 -- रटौल कस्बे में ऑनलाइन गेम खेलने पर बड़े भाई ने धमकाते हुए छोटे भाई को थप्पड़ जड़ दिए, जिससे गुस्साएं छात्र ने कपूर की दो गोलियां निगल ली। गोलियां निगलते ही उसकी हालत बिगड़ने लगी। जिसके बाद परिजन उसे खेकड़ा लेकर पहुंचे, जहां से उसे गंभीरावस्था के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इसके बाद परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक छात्र को उपचार देने में लगे है। फिलहाल छात्र की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। जिला अस्पताल में भर्ती छात्र ने बताया कि 12वीं की पढ़ाई करने के बाद वह कम्प्प्यूटर कोर्स कर रहा है। कस्बे के ही एक कोचिंग सेंटर पर वह रोजाना कोचिंग के लिए जाता है। बताया कि वह करीब दो साल से मोबाइल में पबजी गेम खेलता हैं। जिसमें वह बेस्ट शूटर की रैंक हासिल कर चुका है। फिलहाल उसकी तीसरी रैंक चल रही है। परि...