पबजी में हारे पुत्र ने व्यापारी पिता को भेजा फूटी आंख की फोटो, मांगी फिरौती
गोरखपुर, अगस्त 13 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। पबजी गेम खेलने के दौरान कर्ज बढ़ने और पॉकेट मनी खत्म होने पर व्यापारी के बेटे ने पिता से रुपये ऐंठने के लिए खुद के अपहरण की झूठी कहानी रच डाली। उसने पिता के व्हाट्सएप पर एक लाख रुपये की फिरौती की मांग करते हुए मैसेज भेजा। इसके साथ ही एआई की मदद से आंख फोड़े जाने का फोटो बनाकर भेज दिया। लिखा कि रुपये नहीं मिले तो इससे भी खराब हालत कर दूंगा। फोटो में बेटे की हालत देखकर पिता घबरा गए और सिकरीगंज थाने पहुंचकर अपहरण का मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से करीब सवा दो घंटे में युवक को उरूवा से बरामद कर लिया। वह अपने दोस्त के घर पर छिपा था.
छात्र की पृष्ठभूमि पुलिस के मुताबिक, संतकबीरनगर जिले के धनघटा इलाके का निवासी किशोर ग्यारहवीं का छात्र है। पिता व्यापार करते हैं। किशोर पबजी गेम ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.