पीलीभीत, जून 30 -- बिलसंडा। नगर में दो माह पूर्व हुए कपड़ा व्यापारी पप्पू गुप्ता हत्याकांड मामले में शूटर सरबजीत का एनकाउंटर करने पर उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने एसपी सुकीर्ति माधव से मुलाकात कर पुलिस कार्रवाई की तारीफ की है। जिलाध्यक्ष शैली अग्रवाल व जिला महामंत्री अवनीश जायसवाल ने घटना के खुलासे में शामिल एसओजी, सर्विलांस, पुलिस टीम के सामूहिक सम्मान समारोह के लिये तीन जुलाई का समय मांगा। बताया कि इससे लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ता है। एसपी ने व्यापारियों से कहा, आमजन के सहयोग के साथ ही पुलिस घटनाओं को रोकने और उसके खुलासे में सफलता पाती है। इस मौके पर व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष शैली अग्रवाल, जिला महामंत्री अवनीश जायसवाल, ललित अदनानी, नगर अध्यक्ष एम. रेहान, अंकित जायसवाल, राजीव गुप्ता, सभासद रामकिशोर प्रजापति आदि रहे।

हिंद...