कानपुर, दिसम्बर 4 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। फर्जी रेप केस कराने और कोर्ट में पैरवी न करने के नाम पर वसूली में पप्पू स्मार्ट के बेटे जैन कालिया को जमानत मिल गई। न्यायालय ने उसे 50-50 हजार रुपये के दो बंधपत्र और इतनी ही राशि का एक निजी बंधपत्र देने पर रिहा करने के आदेश दिए। कोतवाली में अधिवक्ता संदीप शुक्ला ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बतौर आरोप उन्होंने राजा ययाति के किले और लोक निर्माण विभाग की सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले हिस्ट्रीशीटर पप्पू स्मार्ट के गिरोह के लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इससे रंजिश मानकर उन्हें पाक्सो एक्ट के दो झूठे मुकदमों में फंसा दिया गया। आरोप फर्जी पाए जाने पर मुकदमे में अंतिम रिपोर्ट लगा दी गई। आरोप है कि इसके बाद भी अखिलेश दुबे के लोगों ने प्रोटेस्ट दाखिल करने की धमकी देते हुए 10 लाख रुपये की रंगदा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.