पप्पू यादव पटना में क्यों करेंगे भूख हड़ताल? तारीख का कर दिया ऐलान, अमित शाह भी टारगेट पर
नई दिल्ली, अगस्त 15 -- Pappu Yadav News: पूर्णिया के निर्दलीय सांसद और कांग्रेस नेता राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव भूख हड़ताल पर बैठेंगे। बिहार में कानून व्यवस्था खराब होने, देश में छात्रों के साथ सही व्यवहार नहीं होने और केंद्रीय मंत्री अमित शाह पर उन्होंने मनमानी का आरोप लगाया है। हाजीपुर में ठेकेदार रामनरेश राय की गोली मारकर हत्या पर उन्होंने दुख और गुस्से का इजहार किया। मृतक ठेकेदार के परिजनों से मिलने हाजीपुर पहुंचे पप्पू यादव ने रविवार 16 अगस्त को पटना के गर्दनीबाग में भूख हड़ताल पर बैठने का ऐलान किया। सांसद पप्पू यादव ने छात्रों के आंदोलन का समर्थन किया है और उनकी मांगों को मजबूत करने के लिए भूख हड़ताल करने की घोषणा की है। उन्होंने बिहार में हो रहीं अपराधिक वारदातों और हत्या की घटनाओं को भी उन्होंने बड़ा मुद्दा बनाया है। हाजीपुर में प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.