नई दिल्ली, फरवरी 13 -- Pappu Yadav Bail: पूर्णिया के निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव जल्द बेऊर जेल से बार आ जाएंगे। उनकी रिहाई का रास्ता साफ हो गया है। पटना सिविल कोर्ट ने उन्हें सभी मामलों में जमानत दे दी है। पूर्णिया के एक मामले में भी उन्हें जमानत मिल गई है। पप्पू यादव को छह फरवरी की रात को पुलिस ने पटना आवास से गिरफ्तार कर लिया था। पटना के ही 31 साल पुराने दबंगई के एक मामले में उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। कोर्ट में सुनवाई पर हाजिर नहीं होने पर जारी वारंट की बिना पर उन्हें गिरफ्तार किया गया तो सियासी संग्राम मच गया। मामले में कांग्रेस सांसद राहुल गाधी और प्रियंका गांधी भी कूद पड़े। आज शाम तक बेऊर जेल से बाहर आने की उम्मीद जताई जा रही है। न्यायालय के सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार कोर्ट ने पप्पू यादव को पटना के कोत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.