पप्पू यादव के विरोध में किया प्रदर्शन
दरभंगा, अगस्त 3 -- दरभंगा। सांसद पप्पू यादव द्वारा संसद भवन में सनातन धर्म के प्रति की गई अमर्यादित व अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में भाजपा दरभंगा पश्चिमी जिलाध्यक्ष प्रो. आदित्य नारायण मन्ना के नेतृत्व में रविवार को एनएच 27 पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पप्पू यादव के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि सनातन धर्म करोड़ों भारतीयों की आस्था का केंद्र है और इसका अपमान किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। जिलाध्यक्ष प्रो. मन्ना ने सांसद पप्पू यादव से सार्वजनिक रूप से अपने बयान पर माफी मांगने की मांग की। केवटी विधायक डॉ. मुरारी मोहन झा ने कहा कि किसी भी जनप्रतिनिधि को अपनी अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का उपयोग मर्यादा और संवैधानिक गरिमा के अनुरूप करना चाहिए। यह भी पढ़ें- भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांसद पप्पू या...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.