नई दिल्ली, अगस्त 11 -- बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव की सुरक्षा बढ़ाने की मांग वाली याचिका पर मंगलवार को दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। अदालत ने केंद्र सरकार को निर्देश दिया है कि सांसद को तत्काल अतिरिक्त पीएसओ (पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर) मुहैया कराया जाए। साथ ही उनकी सुरक्षा बढ़ाने की मांग वाले प्रस्ताव पर भी विचार किया जाए। नीट पेपर लीक और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के खिलाफ संसद भवन परिसर में प्रदर्शन के बाद पप्पू यादव को जान से मारने की धमकी मिली थी। इसके बाद सासंद ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को अपनी सुरक्षा बढ़ाने के लिए आवेदन दिया था। केंद्र सरकार का वकील आशीष दीक्षित ने हाईकोर्ट में कहा कि पप्पू यादव के आवेदन पर गृह मंत्रालय विचार कर रहा है। 3 सप्ताह के भीतर इस पर फैसला ले लिया जाएगा। इसके बाद, पप्पू यादव के वकील ने ...