पूर्णिया, अप्रैल 21 -- बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव की मंगलवार को तबीयत बिगड़ गई। वह पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस कैंडिडेट का प्रचार करने पहुंचे थे। । बताया जा रहा है कि भीषण गर्मी में प्रचार करने की वजह से उनकी हालत थोड़ी खराब हो गई। इसके बाद डॉक्टर की निगरानी में सांसद का इलाज किया गया। इलाज के बाद उनकी तबीयत में सुधार आ गया है। चुनाव प्रचार खत्म कर वे शाम को पूर्णिया के लिए रवाना भी हो गए। पूर्णिया सांसद के कार्यालय सचिव ने फेसबुक पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। इसमें कहा गया कि पश्चिम बंगाल के मालदा में चुनाव प्रचार के दौरान भीषण गर्मी की वजह से पप्पू यादव की तबीयत दोपहर में खराब हो गई। उन्हें डॉक्टर के ऑब्जर्वेशन में रखा गया। वहीं, उनके प्रवक्ता ने मंगलवार शाम को बताया कि सांसद अब पूरी तरह स्वस्थ हैं और प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.