लखनऊ, अगस्त 1 -- लखनऊ में शनिवार को विश्व हिन्दू रक्षा परिषद के तहत सनातन रक्षा संगठन ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर पप्पू यादव की शवयात्रा निकाली। यात्रा में शामिल लोग पप्पू यादव के खिलाफ नारेबाजी करते हुए श्रीराम टावर से हजरतगंज पहुंचे और उनका पुतला फूंका। इस दौरान राहुल-अखिलेश के मुखौटे पहने हिन्दू रक्षा परिषद के लोगों ने चप्पलें बरसाईं। सनातन रक्षा संगठन के अध्यक्ष अनुरोध कुमार राय ने पप्पू यादव का सिर लाने वाले को Rs.51 लाख देने का ऐलान किया। इस मौके पर विश्व हिन्दू रक्षा परिषद के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय ने आरोप लगाया कि पप्पू यादव द्वारा संत समाज और भगवा वस्त्र की गरिमा पर प्रश्न उठाना करोड़ों सनातनियों की आस्था और भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है। यह भी पढ़ें- Lucknow News: राहुल-पप्पू यादव के खिलाफ प्रदर्शन: हिंदुवादी ने...