गौरीगंज, अप्रैल 19 -- अमेठी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दिव्यांग प्रकोष्ठ की बैठक कांग्रेस कार्यालय अमेठी ब्लॉक में हुई। जिसमें दिव्यांग प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी का गठन किया गया। प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव ने पप्पू यादव को दिव्यांग प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष व एड. दिनेश सिंह को महासचिव मनोनीत किया। इन दोनों को जिले के प्रत्येक ब्लॉक, तहसील, विधानसभा व लोकसभा क्षेत्र में पदाधिकारी नियुक्त करने की जिम्मेदारी दी गई। बैठक में विपिन गुप्ता, महीपतराम, गुलाब सिंह, कंचन पाल, श्यामावती, गणेश कुमार, मनोज श्रीवास्तव, राम बहाल, गुलाबचंद सोनी, दयाराम गौतम, देव कुमार आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...