पप्पू गुप्ता हत्याकांड में आठ आरोपियों पर चलेगा सेशन ट्रायल सीजेएम कोर्ट ने पत्रावली सेशन कोर्ट भेजी
पीलीभीत, सितम्बर 6 -- पीलीभीत। संवाददाता बिलसंडा के चर्चित पप्पू गुप्ता हत्याकांड में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मंगल देव सिंह की अदालत ने आठ आरोपियों के खिलाफ मामला परीक्षण के लिए सेशन न्यायालय भेज दिया है। अदालत ने आरोपपत्र पर संज्ञान लेते हुए पत्रावली सेशन न्यायालय को कमिट करने का आदेश दिया है।अभियोजन के अनुसार, बिलसंडा निवासी व्यापारी पप्पू गुप्ता की करीब तीन माह पूर्व दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आरोप है कि शाहजहांपुर निवासी आरोपियों ने अपने दामाद की हत्या कराने के लिए भाड़े के हत्यारों को भेजा था। हमलावरों ने पप्पू गुप्ता को भी गोली मार दी थी। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।मामले में पुलिस ने आठ आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना पूरी करने के बाद आरोपपत्र न्यायालय में दा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.