पपेंद्र हत्याकांड का आरोपी अनीश गंगनहर में कूदा, 4 घंटे बाद बरामद
मेरठ, सितम्बर 7 -- मेरठ/सरधना। अटेरना गांव में हुए पपेंद्र हत्याकांड में नामजद आरोपी अनीश रविवार रात संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गया। उसके सलावा गंग नहर में कूदने की आशंका पर हड़कंप मच गया। रविवार शाम पुलिस ने अनीश को पिता के सुपुर्द किया था, जिसके बाद वो घर नहीं पहुंचा। एसपी देहात अभिजीत कुमार और सीओ आशुतोष कुमार के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस ने सालवा चौकी और आसपास के क्षेत्र में देररात तक आरोपी की तलाश में गंगनहर पर सर्च अभियान चलाया।
आरोपी की खोजबीन देररात चौकी के पास ही झाड़ियों में छिपकर बैठे अनीश को पुलिस ने बरामद कर लिया। अधिकारियों की माने तो आरोपी पुलिस को गुमराह करके फरार होने की योजना बना रहा था। अटेरना निवासी पपेंद्र पुत्र हरफूल दो सितंबर को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। 4 सितंबर को पपेंद्र का शव गांव के समी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.