शामली, मार्च 21 -- झिंझाना। मेरठ करनाल हाईवे पर एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स एवं स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक ढ़ाबे पास से डोडा पोस्त से भरा डीसीएम पकड़ा। डीसीएम में पतीतों के नीचे डोडा पोस्त के बोरे लाए जा रहे थे। पुलिस ने डोडा पोस्त के साथ ही दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। डीसीएम में दो कुंतल 34 किलो डोडा पोस्त बरामद किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जिनमें से एक तस्कर फरार है। शुक्रवार की देर शाम एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स यूनिट सहारनपुर के उपनिरीक्षक अवधेश, कांस्टेबल नगेन्द्र यादव,प्रभात पंवार, विकास कुमार, चालक अंकित कुमार,हैड कांस्टेबल अश्विनी कुमार,सूरज देशवाल, आशीष गठित टीम एवं स्थानीय कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र कसाना एवं उपनिरीक्षक अंकुर चौधरी टीम के साथ मेरठ करनाल हाईवे प...