प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 10 -- बाबा बेलखरनाथ धाम, हिन्दुस्तान संवाद। मंगलवार शाम पपीते के पेड़ को काटने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। जिसमें एक पक्ष की महिला को गंभीर चोट लगने से मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। दिलीपपुर थाना क्षेत्र के रसोईयां गांव निवासी मोहम्मद आजम के बेटे अरमान ने दिलीपपुर पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि घर के समीप पपीता का पेड़ काटने को लेकर आधा दर्जन से अधिक पड़ोसियों ने लाठी डंडा लेकर हमलावर हो गए। मारपीट में पिता मोहम्मद आजम, मां रेहाना, भाभी शबाना को पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसमें भाभी शबाना की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज अभी चल रहा है। मंगलवार देरशाम अरमान की तहरीर पर रसुनिया गांव निवासी मुनीर, बसीर, शाहीन, फुल्ली के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.