बस्ती, अगस्त 31 -- बस्ती, निज संवाददाता। जिले में पपीता की खेती को बढ़ावा देने के लिए शासन स्तर से उद्यान विभाग को तीन हेक्टेयर का लक्ष्य निर्धारित किया है। एकीकृत बागवानी विकास मिशन (एमआईडीएच) योजना के तहत किसानों को पपीता की खेती के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। योजना के माध्यम से किसानों को बागवानी फसलों का क्षेत्रफल बढ़ाने के साथ आधुनिक तकनीक से खेती करने के लिए लाभ दिया जाएगा। उद्यान विभाग के अधिकारियों के अनुसार पपीता कम समय में तैयार होने वाली प्रमुख फल फसलों में शामिल है। इसकी खेती से किसानों को अपेक्षाकृत कम अवधि में उत्पादन मिलने की संभावना रहती है। जिले की जलवायु और मिट्टी को ध्यान में रखते हुए पपीता की खेती को बढ़ावा देने की कवायद शुरू की गई है। जिला उद्यान अधिकारी अरूण कुमार त्रिपाठी ने किसानों से अपील की है कि पपीता की खेती मे...