कोडरमा, फरवरी 4 -- मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के पपलो गांव में श्री रुद्र महायज्ञ सह शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। इस अवसर पर 851 माताओं एवं कुंवारी कन्याओं ने पीले वस्त्र धारण कर श्रद्धा और उत्साह के साथ कलश यात्रा में भाग लिया। कलश यात्रा का उद्घाटन जिप अध्यक्ष रामधन यादव ने फीता काटकर किया। उनके साथ प्रमुख विजय सिंह, पूर्व प्रमुख सावित्री देवी, राजकुमार यादव, कैलाश यादव, मुखिया रंजीत कुमार सिंह, रविशंकर तिवारी, मुखिया चिंता देवी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे। गाजे-बाजे और गगनचुंबी जयघोष के बीच कलश यात्रा यज्ञस्थल से निकलकर खंडराडीह, विधनिया, बेको आदि गांवों का भ्रमण करते हुए उत्तरवाहिनी बराकर नदी पहुंची। वहां अयोध्या से आए यज्ञाचार्य ओम प्रकाश शास्त्री एवं महायज्ञ के निदेशक संत श्रीराम मुकुंद दास ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.