बेगुसराय, मार्च 30 -- बीहट। पपरौर में नेशनल हाइवे के किनारे स्थत भारत कार एसी दुकान में चोरों ने नकद 1500 रूपये समेत कई हजार रूपये मूल्य के सामानो की चोरी कर ली। दुकानदार अबु फैजान ने बताया कि दुकान के उपरी हिस्से में लगे कर्कट को तोड़कर दुकान में घुसकर चोरों ने चोरी की है। जीरोमाइल सहायक थाना की पुलिस तथा एफएसएल की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की तफ्तीश की। (नि.सं.)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...