भागलपुर, मार्च 28 -- नाथनगर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि चैती दुर्गा पूजा के उपलक्ष में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट के तहत गांधी युवा क्लब फतेहपुर के क्रीड़ास्थल पर प्रथम सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। यह मैच पन्नूचक और ममलखा की टीमों के बीच हुआ, जो काफी रोमांचक रहा। निर्धारित समय तक दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। इसके बाद मैच का फैसला पेनाल्टी शूटआउट से हुआ, जिसमें पन्नूचक की टीम ने 3-2 से जीत दर्ज कर फाइनल में अपना स्थान सुरक्षित कर लिया। मैच के मुख्य अतिथि अनुमंडल कृषि पदाधिकारी डॉ. रामजीवन राय रहे। वहीं सम्मानित अतिथि के रूप में योगेंद्र प्रसाद मंडल, उमेश मंडल, संजीवन प्रसाद शर्मा, संजीव कुमार शर्मा, अनमोल राय, संजय राही और राजीव कुमार उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन बिक्की कुमार, कुंदन कुमार और गौतम कुमार ने किया। आयोजकों ने बताय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.