अमरोहा, फरवरी 10 -- अमरोहा, संवाददाता। महाशिवरात्रि से पहले कांवड़ यात्रा मार्गों के रास्ते में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर बिजली विभाग अलर्ट है। जिले में सभी कांवड़ यात्रा मार्गों के रास्ते में बिजली के करीब 3600 खंभों को पन्नी से कवर किया जाएगा। इसके अलावा करंट लगने से हादसों से बचाव के लिए 130 ट्रांसफार्मरों की फेंसिंग भी की जाएगी। 15 फरवारी को महाशिवरात्रि से पहले कांवड़ यात्रा की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। प्रशासन स्तर से संबंधित विभागों को जिम्मेदारी सौंपकर अफसर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। हर साल की तरह इस बार भी हजारों की संख्या में कांवड़िये जिले के कांवड़ यात्रा मार्गों से गुजरेंगे। कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। ताकि गंगा जल भरकर आते समय श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना न करना पड़े। जिले में ...