गंगापार, दिसम्बर 23 -- शंकरगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। विकासखंड शंकरगढ़ में संचालित गोवंश आश्रय स्थलों का हाल बेहाल है। कड़ाके की ठंड में भी गोशालाओं की व्यवस्था पूरी तरह से नाकाफी साबित हो रही हैं। ठंड से बचाव के लिए शासन स्तर पर व्यापक इंतजाम के निर्देश हैं किंतु जमीनी हकीकत इसके विपरीत नजर आ रही है। मंगलवार को विकास खंड शंकरगढ़ के ग्राम पंचायत लखनपुर स्थित हिनौती पांडे गोआश्रय में गंभीर लापरवाही सामने आई। यहां कुल लगभग 140 गोवंश मौजूद पाए गए, लेकिन ठंड से बचाव के लिए न तो बोरे उपलब्ध थे और न ही पर्याप्त अन्य इंतजाम। अधिकांश गोवंश पन्नी के सहारे ठंड से बचने को मजबूर दिखे। स्थानीय लोगों ने बताया कि अभी तक गोवंशों के लिए बोरे या अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं नहीं कराई गई हैं। कड़ाके की ठंड में खुले में रह रहे गोवंशों की हालत दिन-प्रतिदिन बिगड़ती जा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.