पन्नी के गोदाम में आग लगी लाखों का नुकसान
मेरठ, मार्च 23 -- कस्बा सिवालखास स्थित एक पन्नी के गोदाम में रविवार की अचानक आग लगने से लाखों की पन्नी जलकर राख हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। हादसे के चलते बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। सिवालखास निवासी इकबाल का पन्नी का गोदाम मेहपा सम्पर्क मार्ग पर स्थित है। रविवार की रात गोदाम में अचानक आग लग गई। आसमान छू रही लपटों को देखकर बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन आग बेकाबू हो गई। जानकारी मिलने पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। पुलिस घटना के कारणों का पता करने का प्रयास कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.