प्रयागराज, जुलाई 19 -- 22 जुलाई को भाजपा महानगर के तीनों विधानसभा क्षेत्रों (उत्तरी, दक्षिणी एवं पश्चिमी) के होने वाले बूथ सम्मेलन को लेकर शनिवार को सिविल लाइंस एवं खुल्दाबाद मंडल की बैठक हुई। महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि 2027 की दृष्टि से ये बूथ सम्मेलन महत्वपूर्ण है। बूथ अध्यक्षों को भी अपने बूथ की पूरी जानकारी के साथ आना होगा। पन्ना प्रमुख बनाने में ढिलाई न बरतें। कई मंडलों में पन्ना प्रमुख बनाने का काम पूरा कर लिया गया है। जिन मंडलों का बचा है वे और तेजी लाएं। बैठक में महामंत्री डॉ. शैलेश पांडेय, विक्रमजीत सिंह भदौरिया, रमेश पासी, आनंद सोनकर, अनुज कुशवाहा, प्रमोद मोदी, विजय श्रीवास्तव, अजय सिंह, दीप द्विवेदी, अरुण पटेल, कंचनलता, आशीष गुप्ता, पवन श्रीवास्तव, विवेक मिश्रा, शुभम सिंह आदि उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News...