पन्ना घाट पर स्वच्छता अभियान व गोमती आरती
शाहजहांपुर, मार्च 23 -- शाहजहांपुर। विश्व जल दिवस और गंगा स्वच्छता पखवाड़े के तहत पुवायां ब्लॉक के पन्ना घाट पर स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण और गोमती आरती का आयोजन किया गया। जिला गंगा समिति और लोक भारती के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम हुआ। आलोक मिश्रा के नेतृत्व में स्थानीय लोगों और स्वयंसेवकों ने श्रमदान कर नदी किनारे कचरा साफ किया और सूखा-गीला कूड़ा अलग-अलग एकत्रित किया। इसके बाद वन विभाग के सहयोग से कटहल, जामुन, महुआ, आम और अर्जुन के पौधे लगाए गए। कार्यक्रम के अंत में संजय त्रिपाठी और स्वामी रूद्र देवानंद के नेतृत्व में गोमती आरती हुई। डॉ. विनय कुमार सक्सेना ने जल संरक्षण की शपथ दिलाई। इस दौरान लक्ष्मीकांत, कृष्णकांत, अधीर त्रिवेदी, अजय त्रिपाठी सहित कई लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.