घाटशिला, फरवरी 26 -- मुसाबनी। वन विभाग द्वारा वन क्षेत्र पदाधिकारी मुसाबनी के नेतृत्व में फॉरेस्ट ब्लॉक के बारुनमुठी पहाड़ पर छापामारी अभियान चलाया गया। इस अभियान में अवैध रूप से पन्ना की खोज में खनन करने के दौरान दो अभियुक्त बुधा मरांडी एवं रामदास हेम्ब्रम को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। यह दोनों गुड़ाबांदा थाना क्षेत्र के कुड़ियान गांव के स्कूल टोला के रहने वाले हैं। वहीं एक अभियुक्त दयाल मंडल जो की गुड़ाबांदा का रहने वाला है वह मौके से फरार होने में कामयाब हो गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए वन विभाग द्वारा छापामारी की जा रही है। वही गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ के बाद बयान दिया की हम लोग दयाल मंडल को पन्ना बेचते हैं। जिसके बाद इन पर कानूनी कार्रवाई करते हुए भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 26, भारतीय वन बिहार संशोधन अधिनियम 1989 की धारा 1 की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.