नई दिल्ली, मई 13 -- साल 1973 में देव आनंद और जीनत अमान की एक फिल्म आई थी हीरा पन्ना'। देव आनंद ही इस फिल्म के प्रोड्यूसर और कहानी के राइटर थे। फिल्म में लीड एक्टर्स की जोड़ी को पसंद किया। कहानी हिट हुई। लेकिन इस फिल्म का एक गाना अमर जो गया। वो गाना था 'पन्ना की तमन्ना है कि हीरा मुझे मिल जाए'। उस समय में एक फिल्म में 7 से 8 गाने हुआ करते थे। लेकिन फिल्म हीरा पन्ना में सिर्फ 4 गाने थे। इस फिल्म के एक गाने की धुन पर अमरिंदर गिल का पॉपुलर पंजाबी सॉंग भी बन चुका है।हीरा पन्ना के गाने पर बना ये पंजाबी गाना फिल्म हीरा पन्ना के सभी गाने आनंद बक्शी ने लिखे थे और कंपोजर थे RD बर्मन। फिल्म के सभी गाने किशोर कुमार ने लता मंगेशकर और आशा भोसले ने गाए थे। इन सभी में 'पन्ना की तमन्ना है कि हीरा मुझे मिल जाए' खूब मशहूर हुआ। लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि इस...