पन्द्रह वर्षीय किशोरी घर से गायब
हमीरपुर, मार्च 20 -- बिवांर। बिवांर थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 15 वर्षीय पुत्री गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा-7 की छात्रा है। रात 9:00 बजे करीब पुत्री को अज्ञात युवक बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। पुत्री बिना जानकारी दिए हुए 5 हजार रुपये, मोबाइल फोन लेकर मकान के पीछे के दरवाजा से चली गई। उसको गायब पाकर तलाश किए जाने पर सुराग नहीं लग रहा है। पिता ने पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने की अज्ञात युवक के खिलाफ थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष नंदराम प्रजापति ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर पर अज्ञात युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दोनों की तलाश कर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.