अलीगढ़, मार्च 31 -- अकराबाद। थाना क्षेत्र की पनैठी पुलिस चौकी इलाके में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। पिछले एक हफ्ते में यह तीसरी चोरी की घटना सामने आई है, जिससे क्षेत्र के व्यापारियों और लोगों में दहशत का माहौल है। बीते सप्ताह हुई चोरी का अब तक पुलिस खुलासा नहीं कर सकी है, वहीं चोरों ने एक और वारदात को अंजाम देते हुए व्यापार मंडल उपाध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता के बर्फखाने से दो अल्टरनेटर चोरी कर लिए। चोरों ने वहां सो रहे कर्मचारियों को बाहर से ताला लगाकर वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए। लगातार हो रही घटनाओं से लोगों में आक्रोश है और पुलिस की गश्ति पर सवाल उठने लगे हैं। पनैठी चौकी इंचार्ज वीरेंद्र कुमार का कहना है चोरी के आरोपियों को जल्द पकड़ कर चोरी का खुलासा जल्द कर लिया जाएगा।सीआरपीएफ जवान के घर हुई चोरी के खुलासे में जुट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.