हल्द्वानी, मार्च 12 -- कोटाबाग। समाजसेवी ज्योति आनंद ने देचौरी और कालाढूंगी रेंज के वन क्षेत्राधिकारी रमेश चंद ध्यानी को ज्ञापन सौंपकर पनेलुवा व गुरुणी नाले की सफाई की मांग की। उन्होंने बताया कि असमाजिक तत्वों द्वारा कूड़ा, पॉलिथीन और मृत जानवर फेंकने से संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। ज्योति आनंद ने नालों पर चेतावनी बोर्ड लगाने और जागरूकता अभियान चलाने पर जोर दिया। रेंजर ने जल्द सफाई और प्रचार-प्रसार का आश्वासन दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...