पलामू, मार्च 13 -- पलामू जिला मुख्यालय सिटी सह मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र से सटे पनेरीबांध में अब भी बड़ा तालाब बरकरार है। इसमें गर्मी में भी पानी काफी अधिक रहता है। परंतु पनेरीबांध के निवासियों को प्रत्येक गर्मी में गंभीर जलसंकट का सामना करना पड़ता है। हिन्दुस्तान अखबार के बोले पलामू अभियान के क्रम में पनेरीबांध के निवासियों ने कहा कि सबसे पहले पाइप लाइन से प्रत्येक घर तक पानी पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। भूमिगत जल में फ्लोराइड के कारण सभी परेशान हैं। प्र्रस्तुति : सतीश सुमन0समस्याएं1. पनेरीबांध की मुख्य सड़क अच्छी बन गई है परंतु गांव की अंदरूनी सड़कों की स्थिति काफी खराब है जिसका पक्कीकरण जरूरी है।2. पक्की नालियों की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण घरों से निकलने वाला गंदा पानी सड़क पर बहता रहता है।3. सफाई की व्यवस्था नहीं होने के कार...