लखनऊ, अगस्त 14 -- - 72 नमूने लिए, 10 लाख रुपये मूल्य की 7,686 किलो खाद्य सामग्री नष्ट लखनऊ, विशेष संवाददाता।

पनीर की गुणवत्ता जांच प्रदेश में दूध और दूध से बने पदार्थों, खासकर पनीर की गुणवत्ता जांचने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने सघन अभियान चलाया। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन आयुक्त द्वारा गठित 24 विशेष टीमों ने सूचना के आधार पर गाजियाबाद, मथुरा और सहारनपुर की प्रमुख दुग्ध एवं दुग्ध पदार्थ निर्माण इकाइयों का औचक निरीक्षण किया और 25 इकाइयों पर कार्रवाई की। अनियमितताओं के मामले में छह एफआईआर भी दर्ज करवाई गई हैं।

अवैध सामग्री का इस्तेमाल विभाग के मुताबिक अभियान के दौरान पाया गया कि तीन इकाइयां क्रियाशील नहीं हैं। कार्रवाई के दौरान पनीर निर्माण में औद्योगिक प्रयोगार्थ रसायनों और पामोलिन ऑयल/रिफाइंड वेजिटेबल ऑयल के इस्तेम...