मोहित शर्मा, जनवरी 22 -- गाजियाबाद जिले में मिलावटखोर लोगों की सेहत से खिलवाड़ कर रहे हैं। दूध से बने उत्पाद हो या फिर रोजमर्रा की थाली में शामिल अनाज, हर जगह मिलावट की जा रही। जांच रिपोर्ट में पनीर के 85.05 प्रतिशत और खोया के 67.86 प्रतिशत नमूने फेल मिले। अनाज और आटे के भी आधे से ज्यादा नमूने रिपोर्ट में फेल हो गए। शहर में त्योहारों के दिनों के साथ-साथ सामान्य दिनों में भी खाद्य पदार्थों में मिलावट की जा रही है। इसका खुलासा खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की अप्रैल से दिसंबर तक की नौ माह की रिपोर्ट में हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार पनीर, खोया और विभिन्न प्रकार के अनाज और उनसे बने आटे के अधिकांश नमूने मानकों पर खरे नहीं उतरे। बाजार में बने खाद्य पदार्थों सहित भोजन बनाने वाले पदार्थ जैसे सरसों तेल, रिफाइंड तेल, मसाले, दाल, आटा में भी मिला...