नई दिल्ली, अगस्त 27 -- किसी भी स्पेशल मौके पर घर में पनीर बन जाती है। वेजिटेरियन घरों में पनीर की सब्जी सबसे ज्यादा कॉमन होती है। लेकिन हर बार एक जैसी सब्जी खाकर बोर हो चुकी हैं तो इस बार बनाएं सोया बड़ी से मसालेदार सोया अंगारा। इस मसालेदार सब्जी का स्वाद सबको पसंद आएगा और घर वाले तारीफ करते नहीं थकेंगे। तो बस देर ना करें और नोट कर लें इस मजेदार सी सब्जी की रेसिपी।सोया अंगारा बनाने की सामग्री एक कप सोया बड़ी एक चम्मच बेसन एक चम्मच दही आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर आधा चम्मच हल्दी पाउडर एक चम्मच धनिया पाउडर आधा चम्मच जीरा पाउडर आधा चम्मच गरम मसाला नमक स्वादानुसार तेल तलने के लिएग्रेवी बनाने के लिए एक चम्मच तेल एक प्याज बारीक कटा हुआ एक इंच अदरक का टुकड़ा पांच से छह लहसुन दो टमाटर बारीक कटे हुए आठ से दस काजू दो कश्मीरी लाल मिर्च एक चम्मच जीरा आ...