बुलंदशहर, फरवरी 22 -- खानपुर, बुलंदशहर। खानपुर थाना क्षेत्र के गांव खिदरपुर में एक सगाई समारोह में दूषित पनीर के सेवन से लगभग 50 से ज्यादा लोग बीमार हो गए। दावत में शामिल हुए लोगों को देर रात उल्टी दस्त की समस्या हुई, जिसके बाद बीमार हुए लोगों ने खानपुर और औरंगाबाद में अस्पताल में उपचार कराया। इस घटना से दावत में शामिल हुए सभी लोगों परेशान रहे। इस मामले में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सैंपल लिए हैं। 19 फरवरी सुशील शर्मा निवासी खिदरपुर के यहां पर सगाई कार्यक्रम था। सगाई जहांगीराबाद क्षेत्र के गांव जमनाठेर गांव से आई थी। सगाई समारोह में पाली परतापुर के रहने वाले एक लोकल सप्लायर से पनीर मंगवाया गया था। बताया जा रहा है कि जो पनीर सप्लायर ने भेजा वह दूषित था, जिससे बने व्यंजन का सेवन करने से लोग बीमार हो गए। इस घटना में बीमार हुए लोगों के मन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.