फिरोजाबाद, अप्रैल 1 -- दक्षिण थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक विवाहिता का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। पति पत्नी में पनीर की सब्जी को लेकर विवाद हुआ था। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया। जहां मृतका के पिता परिजनों के साथ पहुंच गए। उन्होंने पति सहित ससुरालीजनों पर अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर हत्याकर शव लटकाने का आरोप लगाया तो सुसरालीजन फरार हो गए। जिला इटावा के थाना सैफई के गांव कुम्हावर निवासी विमलेश कुमार सिंह ने पांच साल पूर्व 25 वर्षीय अपनी पुत्री देवकी की शादी अमित कुमार निवासी फिरोजाबाद की करबला गली नंबर एक थाना करबला के साथ शादी की थी। जबकि उसकी बड़ी बहन आरती की शादी अमित कुमार के बड़े भाई पंकज के साथ हुई थी। मंगलवार रात देवकी और अमित में मटर-पनीर की सब्ज...