नई दिल्ली, अप्रैल 17 -- पनीर खाना खूब पसंद है। घर और रेस्टोरेंट में जाकर पनीर टिक्का, पनीर मोमो, पनीर लबाबदार जैसी डिशों का लुत्फ उठाते हैं तो संभल जाएं। मार्केट में मिलने वाली ज्यादातर पनीर नकली है। कई बार नकली पनीर पकड़ी जाती है। ऐसे में सेहत का ध्यान रखते हुए जानना जरूरी है कि आखिर नकली पनीर किन चीजों को मिलाकर तैयार की जाती है। साथ ही इस नकली पनीर की पहचान कैसे की जाए। यहां जानें कैसे करें नकली पनीर की पहचान...कैसे करें नकली पनीर की पहचान नकली, केमिकल से बने पनीर की पहचान करने के 5 तरीके हैं। जिनकी मदद से आप पहचान सकते हैं कि जो पनीर आप खा रहें वो असली है या नकली।वाटर टेस्ट नकली और असली पनीर टेस्ट करने के लिए कांच के गिलास में पानी लें और उसमे पनीर का छोटा टुकड़ा डालें। अगर पानी धुंधला या झागदार हो जा रहा और पनीर का टुकड़ा ऊपर ही तैर ...