आगरा, फरवरी 27 -- होली के त्योहार पर जनपद में मिलावटी खाद्य पदार्थों के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग (एफएसडीए) ने शुक्रवार को विशेष छापामारी एवं जांच अभियान चलाया। सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय महेन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि अलग-अलग टीमों ने प्रमुख मार्गों पर रात्रि में सघन निरीक्षण अभियान चलाया। टीम ने सैयां टोल प्लाजा पर दूध का नमूना संग्रहित किया। इसके अलावा विभिन्न स्थानों से पनीर, दही, मोमोज, स्किम्ड मिल्क एवं खोया के नमूने भी संग्रहित किए गए। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। निरीक्षण में पाई कमियों के निराकरण के लिए संबंधित प्रतिष्ठानों को चेतावनी नोटिस दिए गए। प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.