हल्द्वानी, अप्रैल 8 -- देवेंद्र रौतेला, हल्द्वानी। फरवरी में कालाढूंगी रोड से लगी फतेहपुर रेंज में बाघ का भारी आतंक रहा। एक ही महीने के भीतर बाघ के हमले में क्षेत्र की दो महिलाओं की जान चली गई। वन विभाग द्वारा चलाए गए अभियान के बाद पकड़े गए संदिग्ध बाघ की जांच रिपोर्ट अब सामने आ गई है। भारतीय वन्यजीव संस्थान, देहरादून को भेजे गए सैंपल के अनुसार, पकड़ा गया नर बाघ ही पीपलपोखरा नंबर दो की बुजुर्ग 65 वर्षीय गंगा देवी की मौत का जिम्मेदार है। विभाग को अंदेशा है कि दूसरी महिला पर हमला करने वाला भी यही बाघ हो सकता है। 12 फरवरी को गंगा देवी अपनी बहू और पड़ोसियों के साथ जंगल में घास लेने गई थीं, तभी बाघ ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचे, उनकी मृत्यु हो चुकी थी। इस घटना के बाद वन विभाग ने सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन सफलता नहीं...