पनियाला रोड पर 47 लाख से बनेगा आरसीसी नाला
रुडकी, मई 10 -- नगर निगम रुड़की ने शहर के बुनियादी ढांचे और जल निकासी व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक और कदम बढ़ाया है। शनिवार देर शाम मेयर अनिता अग्रवाल ने पनियाला रोड स्थित गली नंबर-10 से रेलवे पुलिया के पास तालाब तक बनने वाले आरसीसी नाले के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। यह नाला लंबे समय से क्षेत्रवासियों की मांग रहा है। निगम का दावा है कि नाला बनने से जलभराव की समस्या में राहत मिलेगी और आसपास के लोगों को बेहतर निकासी व्यवस्था का लाभ मिलेगा। लगभग 47 लाख रुपये की लागत से बनने वाला यह नाला क्षेत्र की जल निकासी व्यवस्था के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उद्घाटन समारोह के दौरान मेयर अनिता अग्रवाल ने नारियल फोड़कर और शिलान्यास कर कार्य की शुरुआत कराई। उन्होंने मौके पर मौजूद अभियंताओं और ठेकेदारों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य में ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.