सीवान, जनवरी 23 -- भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के पनियाडीह में वसंत पंचमी के अवसर पर लगने वाले राज्य स्तरीय भव्य निषाद मेले का आगाज हो गया है। इस दो दिवसीय निषाद मेले के पहले दिन गुरुवार को बाबा ज्योतिषनाथ मंदिर परिसर में पूजा - अर्चना के लिए दोपहर बाद श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मेले को लेकर मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। मंदिर परिसर व मेले में लाइट की पूरी व्यवस्था की गई है। पूजा-अर्चना के लिए मेला में दूर-दराज से श्रद्धालु पहुंचे हुए हैं। यह मेला लोगों के आस्था और विश्वास का केन्द्र बना हुआ है। हर वर्ष वसंत पंचमी के अवसर पर यहां विशाल मेला लगता है। मेले में चतुर्थी तिथि को दोपहर बाद लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है। श्रद्धालु रातभर मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन करेंगे। शुक्रवार वसंत पंचमी को अहले सुबह बाबा ज्योतिष नाथ के स्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.