कुशीनगर, जनवरी 22 -- कुशीनगर। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के पनियहवा रेलवे स्टेशन पर नवनिर्मित जीआरपी पुलिस चौकी का रेलवे पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र ने बुधवार को सीओ विनोद कुमार सिंह व गोरखपुर जीआरपी इंस्पेक्टर अनुज सिंह के साथ पहुंचकर उद्घाटन किया। जीआरपी चौकी खोले जाने से यात्रियों को क्या फायदा होगा? इसकी जानकारी मौके पर मौजूद लोगों को दी गई। दोपहर लगभग दो बजे पनियहवा जीआरपी चौकी पर पहुंचे एसपी लक्ष्मी निवास मिश्र को पुलिसकर्मियों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक चौकी पर उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिए। मौके पर मौजूद इंस्पेक्टर अनुज सिंह व चौकी इंचार्ज गोपाल यादव से चौकी से बिहार सीमा की दूरी की जानकारी ली। उन्होंने चौकी के समीप शमी का पौधा लगाया। उन्होंने कहा कि पहले लोगों को अपने काम से पडरौना जीआरपी चौकी जाना पड़ता था। बि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.