महाराजगंज, जून 3 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। पनियरा क्षेत्र में मुजुरी के पास स्थित एक मैरेज हाल में आयोजित एक समारोह में पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह व भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने 71 करोड़ 81 लाख रुपये की लागत से चार सड़कों के चौड़ीकरण, नवनिर्माण व जर्दी डोमरा बांध पर बाढ़ सुरक्षात्मक कार्यो का भूमि पूजन किया। कहा कि इन कार्यों से बड़ी आबादी को बड़ी राहत मिलेगी।

सरकारी विकास की दिशा में कदम विधायक ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश की सरकार हर वर्ग का विकास कर रही है। उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश की ओर तेजी से बढ़ रहा है। भाजपा सरकार के पहले प्रदेश में प्रति व्यक्ति आय 60 हजार पहले था, जो अब एक लाख बीस हजार रुपये प्रति व्यक्ति हो गया है। प्रदेश में साढ़े नौ लाख नौकरी हर क्षेत्र में मिली है। कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि क्षेत्र में सरकार...