पनाहकोला में जमीन घेराबंदी को लेकर मारपीट, दो जख्मी
देवघर, जून 2 -- मधुपुर, प्रतिनिधि । थाना क्षेत्र के पनाहकोला मोहल्ला में जमीन की घेराबंदी को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने सोमवार को हिंसक रूप ले लिया। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई, जिसमें दो लोग जख्मी हो गए। घटना में अदनान और अजहरुद्दीन के सिर में चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। डॉक्टरों ने दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई है। सूचना मिलते ही मधुपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मारपीट में शामिल दोनों पक्षों के पांच लोगों को हिरासत में ले लिया है। यह भी पढ़ें- बढ़ईया टोला में खूब चले लाठी डंडे, एक दर्जन घायल पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। घटना के बाद मोहल्ले में तनाव का माहौल है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.