बेगुसराय, मई 20 -- छौड़ाही, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत राज नारायण पीपर अंतर्गत पनसला गांव में बुधवार को आयुष्मान आरोग्य मंदिर अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. कमलेश कुमार व उच्च विद्यालय पनसला प्राचार्य कुणाल गौतम के कर कमल द्वारा फीता काटकर किया गया। डॉक्टर श्री कुमार ने बताया कि बड़ा पंचायत होने के नाते यहां के आम लोगों को स्वास्थ्य सुविधा बेहतर प्रदान करने के लिए सरकार के द्वारा अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन किया गया है। प्राथमिक उपचार के लिए बेहतर सुविधा देने को हम लोग तत्पर रहेंगे। मौके पर मध्य विद्यालय पंनसल्ला के प्रधानाध्यापक रामचंद्र राम समाजसेवी डॉक्टर निगम कुमार, दुखा यादव, राम वशिष्ठ महतो, रामकुमार महतो, सुनील कुमार रजक, बीसीएम दयाशंकर पासवान आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान...