गढ़वा, अप्रैल 23 -- गढ़वा। श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा मरहटिया आश्रम की ओर से गुरुवार को तिवारी मरहटिया के बिचला टोला सैलून के पास पनशाला खोली गयह। पनशाला का उदघाटन श्री सर्वेश्वरी समूह के उपाध्यक्ष रविंद्रनाथ और समूह के मंत्री सुरेंद्र चौबे ने संयुक्त रूप से फीता काटकर और राहगीरों को पानी पिलाकर किया। मौके पर रविंद्रनाथ ने कहा गया कि गर्मी के मौसम में सर्वेश्वरी समूह द्वारा प्रत्येक वर्ष पनशाला खोली जाती है। वहीं मंत्री सुरेंद्र चौबे ने कहा कि गर्मी के दिनों में पानी पिलाना पुण्य का काम है। उक्त अवसर पर मुखिया प्रतिनिधि नीतीश तिवारी, देवाशीष चौबे, सत्येंद्र ठाकुर, रामप्रवेश तिवारी, दिलीप चौहान, शैलेश तिवारी, विकास तिवारी, अजीत दूबे, अजीत विश्वकर्मा, प्रियांशु मिश्रा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...