खगडि़या, मार्च 22 -- बेलदौर, एक संवाददाता। पनशलवा पीएसएस को 25 घंटे बाद जबकि सकरोहर पीएसएस को 27 घंटे बाद बिजली की आपूर्ति बहाल कर दी गई। हालांकि पनशलवा पीएसएस से जुड़े कुछ गांव को अपराह्न साढ़े चार बजे ही बिजली देने की कोशिश की गई, लेकिन ग्यारह हजार केवीए के रूट में तकनीकी खराबी आ जाने के कारण यह स्थाई नहीं रह पाई। जानकारी के मुताबिक पनशलवा पीएसएस से जुड़े उपभोक्ताओं को शनिवार संध्या साढ़े आठ बजे से जबकि सकरोहर पीएसएस को रात्रि नौ बजे से बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की गई है। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को पौने सात बजे के करीब जो बिजली आपूर्ति ठप हुई वह पनशलवा पीएसएस को आंख मिचौनी करते हुए साढ़े सात बजे से दिखनी शुरू हो गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.