पनवाड़ी मार्ग में दो बाइकों की सीधी टक्कर पांच घायल
हमीरपुर, जुलाई 26 -- राठ, संवाददाता। स्टेट हाइवे 21 पनवाड़ी मार्ग के सैदपुर गांव के पास रविवार दोपहर बाइकों की सीधी टक्कर हो गई। घटना में मासूम बच्ची समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से पिता-पुत्री समेत चार लोगों को मेडिकल कालेज उरई रेफर कर दिया गया है।कोतवाली के बहर गांव निवासी 35 वर्षीय नीरज पुत्र रामबिहारी रविवार की दोपहर अपनी 32 वर्षीय पत्नी उमा और आठ वर्षीय पुत्री दिव्यांशी को बाइक से नौहाई गांव स्थित रिश्तेदारी में जा रहे थे। सैदपुर के पास सामने से पनवाड़ी थाने के भरवारा गांव निवासी 23 वर्षीय कालीचरन पुत्र शिवप्रसाद और 22 वर्षीय हेमंत पुत्र शंकर लाल की बाइक से टक्कर हो गई। कालीचरण सामान खरीदने राठ आ रहे थे। टक्कर के बाद दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.