महोबा, अप्रैल 1 -- पनवाड़ी, संवाददाता। गर्मी की दस्तक के साथ ही पानी का संकट गहराने लगा है। जिले की बड़ी पंचायतों में शुमार पनवाड़ी के छोटे मियां बड़े मियां, कछियात आदि वार्डो में पानी का संकट गहरा गया है। समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों ने पानी की समस्या के निस्तारण में की जा रही मनमानी पर नाराजगी जाहिर की है। इन दिनों पेयजल समस्या बढ़ती जा रही है। हर घर नल योजना के तहत गांव-गांव में पाइप लाइन बिछाने के बाद भी आपूर्ति बहाल करने में मनमानी की जा रही है। कछियान वार्ड और बड़े मियां वार्ड निवासी लोगों का कहना है कि पानी के लिए इन दिनों परेशानी हो रही है। पूर्व में कई बार शिकायत दर्ज कराई गई मगर समस्या को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। लोगों का कहना है कि वार्ड के अधिकांश हैंडपंप सूख गए है। कई हैंडपंप खारा पानी दे रहे है। पानी के लिए लोगों को एक...