पनटोका में एसएसबी ने लगाया चिकित्सा शिविर
मोतिहारी, अगस्त 3 -- रक्सौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। भारत सरकार की महत्वाकांक्षी वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत सीमावर्ती क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एसएसबी 47वीं बटालियन ने सोमवार को सीमावर्ती पनटोका वाइब्रेंट विलेज में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का नेतृत्व वाहिनी चिकित्सा अधिकारी कमांडेंट डॉ निशिकांत ने किया। कंपनी कमांडर दिनकर त्रिपाठी सहित एसएसबी के अन्य अधिकारी व जवान भी मौजूद थे। बरसात के मौसम में डेंगू, मलेरिया, वायरल बुखार, जलजनित एवं अन्य मौसमी बीमारियों के बढ़ते खतरे को देखते हुए आयोजित इस शिविर में ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने पर विशेष जोर दिया गया।कमांडेंट निशिकांत ने ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल का उपयोग, साफ-सफाई बनाए रखने, मच्छरों से बचाव, संतुलित आहार लेने व स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.